24 वा रक्तदान कर जीवन रक्षक बना अकिल मंसूरी

भारतीय सहारा संवाददाता
उदयपुर, राजस्थान। इमाम हुसैन ने कर्बला में कुर्बानी देकर इंसानियत और अमन को बचाने का संदेश दुनिया को दिया। आज इमाम हुसैन की शिक्षाओं पर अमल करते हुए मंसूरी समाज देश और इंसानियत दोनों के लिए अग्रपंक्ति में खड़ा है।
प्रदेश प्रवक्ता युसूफ मंसूरी ने बताया आज सरल ब्लड बैंक से मंसूरी समाज रक्त दाताओं के पास फोन आया कि एक बच्चे को रक्त प्लेटलेट की जरूरत है जिसकी मां इस दुनिया में नहीं है और पिता का भी ऑपरेशन हुआ है।
संकट की इस घड़ी में इंसानियत को जब संकट में देखा तो 23 बार रक्तदान कर चुके राष्ट्रीय मंसूरी समाज के उदयपुर जिला उपाध्यक्ष रक्तदाता अकील मंसूरी सामने आए और प्लेटलेट देकर इंसानियत के इस पवित्र महीने में इंसानियत का बेहतरीन संदेश दिया। ज्ञात रहे कि रमजान जैसे महीने में भी पहला रोजा तोड़कर अकील मंसूरी ने रक्तदान कर लोगों का जीवन बचाया है।
मानवता के इस सराहनीय कार्य के लिए शवीना के विजय सिंह पथिक नगर में खुद्दाम ए मस्तान संगठन की तरफ से अकील मंसूरी का रक्तदान पश्चात भव्य स्वागत कर हौसला अफजाई की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष यूनुस मंसूरी, प्रदेश अध्यक्ष हाजी मुबारिक मंसूरी, युवा अध्यक्ष पूर्व सरपंच कय्यूम मंसूरी, जिलाध्यक्ष अख़्तर मंसूरी, अंजुमन सदर ख़तीब मंसूरी, आबिद मंसूरी व सर्व समाज के लोगों ने रक्तदान के पुनीत कार्य की प्रशंसा की और अपने आशीर्वाद से रक्तदाता अकील मंसूरी को नवाज़ा।

