हम सभी ब्राह्मण एकता से ही अपना सम्मान प्राप्त कर सकते हैं – पायलट आफीसर राधेश्याम पाण्डेय

भारतीय सहारा संवाददाता –
जौनपुर। विकासखंड बरसठी क्षेत्र के गांव हरद्वारी, बड़ेरी, जौनपुर, उ. प्र. मे भगवान परशुराम के मंदिर का निर्माण कार्य कमलेश तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम सेवा संस्थान व ब्राह्मण समाज के सहयोग से कराया जा रहा है। भगवान परशुराम मंदिर निर्माण की सूचना पाकर पायलट आफीसर व पूर्व अपर महानिदेशक भारत सरकार, वरिष्ठ भाजपा नेता मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र राधेश्याम पाण्डेय उक्त स्थल पर पहुंचकर मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लिया । पायलट आफीसर राधेश्याम पाण्डेय ने परशुराम सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि हमारे ब्राह्मण समाज के शिरोमणि भगवान परशुराम के नाम पर ब्राह्मण मे एकता बन सकती है। उन्होंने कहा कि यदि सारे ब्राह्मण एकत्रित हो जाऐं तो आज जो ब्राह्मणों की दुर्दशा हो रही है उससे निजात मिल सकता है। पायलट आफीसर ने कहा कि हम सभी ब्राह्मण एकता से ही अपना सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह जो मंच बन रहा है यह ब्राह्मणों की एकता के लिए ही बन रहा है। वहीं परशुराम सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने पायलट आफीसर राधेश्याम पाण्डेय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप परशुराम भगवान की मंदिर निर्माण की सूचना पाते ही मुँगराबादशाहपुर से यहां हरद्वारी गांव मे भगवान परशुराम की मंदिर निर्माण कार्य को देखने पहुंचे मै पायलट आफीसर राधेश्याम पाण्डेय को अभिनन्दन करता हूँ। परशुराम सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने कहा कि संगठन के माध्यम से ब्राह्मण समाज को संगठित कर उन्हें उनका सम्मान दिलाना। तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को उपेक्षित किया जा रहा है जो सरासर गलत है। वहीं परशुराम सेवा संस्थान के प्रदेश संगठन मंत्री चंदन पाण्डेय ने पायलट आफीसर राधेश्याम पाण्डेय का धन्यवाद करते हुए कहा कि इसे कहते हैं ब्राह्मण एकता जो भगवान परशुराम की मंदिर निर्माण कार्य को देखने के लिए मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से यहां पहुंचे हैं। चंदन पाण्डेय ने कहा कि हमारा परशुराम सेवा संस्थान अखंड भारत लक्ष्य लेकर चल रहा है। इस मौके पर अमर पाण्डेय, अरुन पांडेय, मोनू दुबे, प्रदीप दुबे, बिपिन दुबे,सिंटू तिवारी,आदि उपस्थित रहे।
