भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

गाँव का विकास करें ग्राम प्रधान, धन की कमी नही आयेगी – श्रीमती सीमा द्विवेदी

0 15

भारतीय सहारा संवाददाता

ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों को किया सम्मानित

सुजानगंज ( जौनपुर) । गाँव का विकास करे ग्राम प्रधान नही आयेगी धन की कमी, सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अपने गाँव के विकास की गति दे, उक्त बाते सीमा द्विवेदी राज्य सभा सांसद ने ब्लॉक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ काम कर रही है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि 2022 में एक बार फिर आप सभी के सहयोग से भाजपा की

सरकार बनेगी। ग्राम प्रधान वबी,डी,सी सदस्यों ने मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख ऊषा शुक्ला प्रमुख पति भाजपा नेता श्रीप्रकाश शुक्ला ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों को अंगवस्त्रम व माला पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख पति भाजपा नेता श्रीप्रकाश शुक्ला ने कहा कि हमारे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि मिलकर अपने गांव का विकास करेंगे। कार्यकम की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख पति श्रीप्रकाश शुक्ला ने आये हुए सभी के प्रति अभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन साहब लाल पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मनोज द्विवेदी ( व्यास जी ),विकास सिंह,नीरज द्विवेदी,संजय सिंह, ,मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा,ओमप्रकाश निषाद , बृजेश तिवारी, वीरभानू सिंह (B,D, O) ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य,ब्लॉक के कर्मचारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More