बीडीसी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए ब्लाक क्षेत्र का चहुमुंखी विकास कराऊंगा – राहुल शुक्ला


नवनिर्वाचित युवा ब्लाक प्रमुख राहुल शुक्ला ने बीडीसी व ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित
जयसिंहपुर, सुलतानपुर । क्षेत्र के ब्लॉक
मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया। सम्मान एवं अभिनन्दन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय विधायक सीताराम वर्मा ने कहा कि हम सभी का एक ही उद्देश्य होना चाहिए क्षेत्र का सर्वांगीण विकास । उन्होंने क्षेत्र के नवनिर्वाचित बीडीसी और ग्राम प्रधानों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोग क्षेत्र के विकास मे अपनी सहभागिता निभाते हुए निरंतर लोगों से मिलते रहें। लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डा. ए.आर. वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ विकास मे विश्वास रखती है।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता ही जा रहा है। वहीं नवनिर्वाचित युवा ब्लाक प्रमुख राहुल शुक्ला ने नवनिर्वाचित बीडीसी व ग्राम प्रधानों को सम्मानित करते हुए कहा कि आप लोग क्षेत्र मे पारदर्शिता के साथ विकास कराऐं मै आप लोगों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलता रहूंगा। राहुल शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एक उम्मीद के साथ मुझे ब्लाक प्रमुख बनाया है। मै उनकी उम्मीदों पर पूरा खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि ब्लाक प्रमुख बनने का मेरा एक ही सपना है वो क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराना। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख राहल शुक्ला ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी व उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है विकाशशील भारत। मोदी और योगी सरकार गरीबों के हित के लिए अनेकों लाभकारी योजनाओं को संचालित किया है। राहुल शुक्ला ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश मे विकास की अनेकों योजनाएं संचालित है। प्रदेश मे सड़कों का जाल योगी सरकार ने बिछा दिया है। किसानों को भरपूर बिजली मिल रही है। शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने यूवाओं को रोजगार के लिए दृढ़संकल्प है। ब्लाक प्रमुख राहुल शुक्ला ने कहा कि गरीबों को निःशुल्क मे राशन देने का कार्य किया है तो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। किसानों को साल मे 6 हजार प्रोत्साहन राशि देने का कार्य किया है तो सीर्फ भाजपा की मोदी सरकार ने किया है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरि शंकर वर्मा, मंडल महामंत्री हरिकेश यादव, रत्नेश तिवारी, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, जिला मंत्री आशीष सिंह ( रानू ),अरुण मिश्रा के साथ – साथ भाजपा के तमाम कार्यकर्ता व क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।
