मुँगराबादशाहपुर के भाजपा कार्यकर्ता सपा की वैशाखी के सहारे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का किया अभिवादन – पंकज मिश्रा

उप मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सपा नेता की होर्डिंग के ऊपर भाजपा की होर्डिंग लगाई गई
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन 27 जुलाई को जनपद जौनपुर मे होना निश्चित हुआ था । भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सारी तैयारियां शुरू कर दिया था। मुँगराबादशाहपुर मे समाजवादी पार्टी मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा सपा नेता पंकज मिश्रा की होर्डिंग मुँगराबादशाहपुर के जौनपर – सुजानगंज बाईपास के मेन कार्नर पर लगी थी। भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने आननफानन मे सपा नेता की होर्डिंग के ऊपर भाजपा की होर्डिंग लगाना शुरू कर दिया ताकि जौनपर से जब उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुँगराबादशाहपुर मे पहुंचे तो उनको यह ना लगे कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत मे कोई कोर कसर छोड़ा है। समाजवादी पार्टी के सपा युवा नेता पंकज मिश्रा ने तत्काल उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ट्वीट किया कि मुँगराबादशाहपुर के कार्यकर्ता सपा की वैशाखी के सहारे आपका अभिवादन कर रहे हैं। पंकज मिश्रा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जबरन हमारी होर्डिंग पर भाजपा की होर्डिंग लगाऐ हैं जो निंदनीय है।

