भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मारपीट मे तीन घायल, मुकदमा दर्ज

0 22

मुंगरा बादशाहपुर , जौनपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के अहमदपुर कैथौली गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों मे जमकर मारपीट हो गई। जिसमे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताते है कि मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी रजनी खरे पत्नी राजकुमार अपने खेत में बच्चों के साथ काम कर रही थी। उसी दौरान गांव के ही कुछ मनबढ़ो ने गाली गलौज देना शुरू कर दिया मना करने पर मारपीट शुरू कर दिया। जिसमे रजनी खरे पत्नी राजकुमार खरे (40) पुत्री सौम्या खरे (18 )तथा पुत्र आर्यन खरे उम्र (16 ) गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगो की मदद से तीनो घायलों को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुँगराबादशाहपर में दाखिल कराया गया। जहां इलाज़ के बाद छुट्टी दे दी गई। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More