बाबूजी के पद चिन्हों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि – राजकुमार पाल
फूलपुर, प्रयागराज। समाज को एक नई दिशा देने के लिए अपने निजी स्वार्थों को त्याग कर विभिन्न प्रकार की समस्याओं से लड़ते हुए भीड़ से अलग चलकर समाज को एक नई दिशा वह नई सोच की प्रेरणा देने के लिए बाबू जी ने शिक्षा के मंदिर की नींव रखी जो आज एक विशाल वटवृक्ष गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के रूप में फल फूल रहा है जिससे हर वर्ग समुदाय के बच्चों को एक नई दिशा मिल रही है उनके इस अदम्य साहस और सोच के आगे समाज नतमस्तक होकर उनकी मृत्यु के पश्चात भी आज एकत्रित होकर बाबू जी की पुण्यतिथि मना रहा है यह पुण्यतिथि सार्थक तभी होगी जब हम उनके पद चिन्हों पर चलकर समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं उक्त बातें प्रतापगढ़ सदर विधायक राजकुमार पाल ने गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित स्वर्गीय कैलाश नाथ पाल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि अपना दल यस के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र प्रसाद पाल ने कहा कि समाज को बाबूजी की तरह आगे बढ़कर शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में भी क्रांति पैदा करना चाहिए जो बाबू जी के सपनों को ही नहीं वरन आने वाले समाज को भी साकार करेगा। कार्यक्रम में उपस्थित नीलम पाल,दशरथ पाल, जगन्नाथ पाल, छोटे लाल पाल, बसंत लाल पाल आदि ने भी अपने विचार रखे और समाज के बुद्धिजीवी व वृद्धों को प्रमाण पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उक्त अवसर पर हरीश चंद्र पाल वरुण देव पाल सुनील पाल विजयपाल महेश पाल एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे।
