बिजली बहाली में हो रही अनमितता के कारण दर्जनों लोगों ने विधुत उपकेंद्र का किया घेराव
बाबूगंज, प्रयागराज । विधुत विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों का निजीकरण को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर जहां जनजीवन प्रभावित है वहीं तहसील मुख्यालय विधुत उपकेंद्र द्वारा बिजली बहाली को लेकर हो रही अनमितता के कारण लोगों में आक्रोश साफ देखा गया । विधुत बहाली की अनमितता को

लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला मंत्री संजय कुमार पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि जहां लोग कल से विजली कटौती की मार झेल रहे हैं वहीं कोतवाली फूलपुर तहसील मुख्यालय सहित नगर में विधुत संचालित कर ग्रामीणों को उपेक्षा का शिकार बनाया जा रहा है जो घोर निंदनीय है। उनके साथ युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु यादव,शानू शर्मा, अंकित यादव, दिलीप प्रजापति, अब्दुल कलाम,हरी शंकर पटेल, अनिल मौर्य, सन्तोष मौर्य, मन्नू सिंह,शिवा जी, विजय जायसवाल समेत दर्जनों लोगों ने विधुत उपकेंद्र फूलपुर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया।
