जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य ने फिर से तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनने का दिया आशीर्वाद
चित्रकूट । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पद्म विभूषण स्वामी जगदगुरु श्री रामभद्राचार्य जी से दूरभाष पर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। रविवार की शाम लगभग 5:30 बजे माननीय प्रधानमंत्री जी का फोन आने पर जगद्गुरु के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास ने उनकी वार्ता जगदगुरु रामभद्राचार्य जी से कराई। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद स्वस्थ होकर धर्म नगरी लौटने के बाद प्रधानमंत्री जी ने जगद्गुरु के स्वास्थ्य की जानकारी ली।साथ ही जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय की प्रगति के संबंध में चर्चा की।इस दौरान जगद्गुरु ने वैश्विक महामारी में देश की जनता को सुरक्षित रखने के लिए देश के प्रधानमंत्री के प्रयासों की मुक्त कंठ से

सराहना करते हुए आने वाले समय में फिर से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया।साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को चित्रकूट आने का भी न्योता दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आने वाले समय में धर्मनगरी ,तपोभूमि चित्रकूट का विकास कराया जाएगा। गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतवर्ष में स्वच्छता अभियान में जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी को अपने नवरत्नों में शामिल किया था। साथ ही पूर्व में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के शुभारंभ के लिए जनपद आगमन के दौरान पीएम मोदी ने जगदगुरू जी से विशेष मुलाकात की थी। जिसमें धर्म नगरी में पर्यटन विकास के कार्यों को गति देने को लेकर भी चर्चा हुई थी। यह जानकारी दिब्यांग विश्वविद्यालय के पी0आर0ओ एस0 पी0 मिश्रा ने दी।
