आगामी जिलापंचायत चुनाव हेतु प्रवीण सिंह (विकास) ने कई गाँवो में लोगों से किया जन सम्पर्क
जय प्रकाश तिवारी –
सुजानगंज,जौनपुर। विकासखंड सुजानगंज के वार्ड संख्या 31 से जिलापंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी *प्रवीण सिंह* (विकास ठाकुर) लगातार गांवो में भर्मण कर बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर लोगों का सहयोग समर्थन माँग रहे है।
आज ज़िला पंचायत वार्ड नं 31 के कई गाँवो में जाकर लोगों से सम्पर्क कर समर्थन मांगा और अपने मत का सही उपयोग करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि सामाजिक हित के लिए सदैव जनता के बीच में रहकर काम करूँगा कई ऐसी समस्या जो सामने है उसका भी निराकरण करने के लिए *प्रवीण सिंह “विकास”* ने लोगों को आश्वास्त किया।
उनके साथ में बहुत से साथी पप्पू, पिन्टू, रंजन, राजेश, बृजेश, चेतन अन्य बहुत से साथीयों ने जनसम्पर्क में अपनी भूमिका निभायी।
