जीजीआईसी में हिंदी शिक्षिका के रूप में संगीता पटेल का हुआ चयन
जय प्रकाश तिवारी –
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के ग्राम नगौली की निवासी संगीता पटेल पुत्री श्याम लाल पटेल का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के एलटी ग्रेड हिंदी महिला वर्ग की अंतिम परिणाम में चयन होने से अपने गाँव व जिला का नाम रोशन किया !
संगीता की प्राथमिक शिक्षा से लेकर बीएड तक की पढ़ाई राष्ट्रीय कॉलेज सुजानगंज से ग्रहण किया और लोक सेवा आयोग की तैयारी इलाहाबाद के गर्लहॉस्टल में रहकर किया
संगीता ने बताया कि लड़कियों को जीवन के हर मोड़ पर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यह चुनौतियां भीतर से लेकर बाहर तक होती हैं।संगीता ने बताया की हमारे साथ पढाई करने वाली सहेलियां आगे पढ़ना चाहती थीं, लेकिन उनके माता-पिता ने पढ़ने नहीं दिया। मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। मेरे माता-पिता व बड़े भाई संतोष पटेल ने हमेशा पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और अपना फैसले खुद करने की छूट दी। इस हिदायत के साथ कि जो भी होगा वह संगीता की जिम्मेदारी होगी।पिता श्याम लाल पटेल ने कहा कि लोग कहते थे कि अपनी बेटी की शादी कर दें, लेकिन हमें बेटी के फैसले और जज्बे पर पूरा भरोसा था।और हमारी बेटी ने अपने सपने को साकार किया हमारी बेटी ने हमें आज गौरवान्वित कर दिया ।
