जब मॉडल शौचालय ही रोए अपनी हालत पर
वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर ,जौनपुर। गांव के विकास के लिए जहां से योजनाएं संचालित होती है, वह विकासखंड मुंगरा बादशाहपुर का यह स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत मॉडल शौचालय बना है जिसमें दरवाजा भी नहीं है और शौचालय के सामने ही खर पतवार का जमावड़ा लगा हुआ है। आश्चर्य वाली बात है कि अभी कुछ महीने पहले ही जैसी सूचना मिली है कि इस शौचालय का उद्घाटन स्वयं खंड विकास अधिकारी पीयूष सिंह ने किया था उसका अभी यह हाल हो गया है । अब आप सोचिए कि गांव के अंदर ग्राम प्रधानों द्वारा जिन शौचालयों को बनवाया गया है उनका क्या हाल होगा?
