पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन,प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, मुख्यमंत्री सहित तमाम लोगों ने जताया दुःख
दिल्ली/ जौनपुर । पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता जसवंत सिंह का 82 साल की उम्र मे रविवार को निधन हो गया । उन्हें दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में 25 जून को भर्ती कराया गया था। पूर्व मंत्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम कहा, ‘जसवंत सिंह जी को राजनीति और समाज के मामलों पर उनके अनूठे दृष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने में भी योगदान दिया। प्रधानमंत्री

ने कहा कि उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘अनुभवी भाजपा नेता और पूर्व मंत्री श्री जसवंत सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने रक्षा मंत्रालय के प्रभारी सहित कई क्षमताओं में देश की सेवा की। उन्होंने खुद को एक प्रभावी मंत्री और सांसद के रूप में प्रतिष्ठित किया। जसवंत सिंह जी को उनकी बौद्धिक क्षमताओं और देश की सेवा में तारकीय रिकॉर्ड के लिए याद किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मंत्री के निधन पर शोक जताते हुए कहा, ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता श्री जसवंत सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों को इस आघात को सहने की क्षमता प्रदान करें। ॐ शांति।’ मछलीशहर लोकसभा के भाजपा सांसद बी.पी. सरोज ने पूर्व मंत्री श्री जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सांसद बी.पी. सरोज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कैबिनेट में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह, जिन्होंने बाहरी मामलों, रक्षा और वित्त के महत्वपूर्ण विभागों को संभाला था । परिजनों को इस आघात को सहने की क्षमता प्रदान करें। ॐ शांति।
पूर्व मंत्री के निधन पर प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज विधानसभा के भाजपा नेता शीतला प्रसाद तिवारी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जसवंत सिंह जी रक्षा मंत्रालय के प्रभारी सहित कई क्षमताओं में देश की सेवा की। उन्होंने खुद को एक प्रभावी मंत्री और सांसद के रूप में प्रतिष्ठित किया। भाजपा नेता शीतला प्रसाद तिवारी ने उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त किया। ओम शांति। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रसायन व उर्वरक मंत्रालय की निदेशक, पूर्व विधायक मुँगराबादशाहपुर विधानसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा कि भाजपा नेता और पूर्व मंत्री श्री जसवंत सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने रक्षा मंत्रालय के प्रभारी सहित कई क्षमताओं में देश की सेवा की और भाजपा को मजबूत बनाने में भी योगदान दिया । परिजनों को इस आघात को सहने की क्षमता प्रदान करें। ॐ शांति। भाजपा युवा नेता विनोद मिश्रा, भाजपा नेता महेंद्र विजय शुक्ला सहित तमाम लोगों ने पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया।
