भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

केंद्र सरकार के तीन अध्यादेश के खिलाफ विधायक का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी रहा जारी

0 24

पवनशर्मा की रिपोर्ट
कालांवाली, हिसार। केंद्र सरकार के तीन अध्यादेश के खिलाफ किसानों, आढ़तियों, मुनीमों, मजदूरों आदि का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने के दूसरे दिन हलका विधायक शीशपाल केहरवाला ने धरने पर बैठे आढ़ती एसोसिएशन, कच्चा आढ़ती एसोशिएशन, न्यू आढ़ती एसो., पेस्टीसाइड ,फर्टीलाइजर, सीड डीलर एसोसिशन, एकॉऊंटेंट एसोसिएशन, मजदूर एसोसिएशन के सदस्यों का समर्थन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया और तीनों अध्यादेशों को जल्द वापिस लेने की मांग रखी।
धरने के दौरान विधायक शीशपाल केहरवाला ने बताया कि भाजपा सरकार की ओर से लाए गए तीन अध्यादेशों का कांग्रेस पार्टी जमकर विरोध करती है। ये अध्यादेश किसानों , आढ़तियों, मजदूरोंं, मुनीमों आदि कई वर्गो के खिलाफ हैं। केंद्र सरकार के ये काले कानून से मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी और निजी कारोबारियों या बाहरी कंपनियों की मनमानी बढ़ जाएगी। किसानों की जमीन या खेती पर प्राइवेट कंपनियों का अधिकार हो जाएगा और किसान मजबूर व मजदूर बनकर रह जाएगा। उपज के स्टोरेज से कालाबाजारी भी बढ़ेगी और बड़े कारोबारी इसका लाभ उठाएंगे। उन्होंने बताया कि जब मंडी सिस्टम खत्म हो जाएगा तो किसान पूरी तरफ कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग पर निर्भर हो जाएगा। इसका नतीजा ये होगा कि बड़ी कंपनियां ही फसलों की कीमत तय करेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा हर वर्ग की भलाई के काम किए हैं। भाजपा ने अध्यादेशों को वापस नहीं लिया तो सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। वहीं धरने पर बैठे आढ़तियों, किसानों, मजदूरों व मुनीमों ने बताया कि सरकार के इस तीनों अध्यादेशों से आढ़ती, मुनीम, कर्मचारी, मजूदर आदि कई वर्ग बेरोजगार हो जाएगें।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More