पूर्व विधायक ने प्रभारी मंत्री से मिलकर क्षेत्र की समस्या से कराया अवगत
लखनऊ । मुँगराबादशाहपुर की पूर्व विधायक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा, निदेशक रसायन व उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार श्रीमती सीमा द्विवेदी आज लखनऊ में जौनपुर के प्रभारी मंत्री व उत्तर प्रदेश सरकार में इंडीपेंडेंट चार्ज, स्पोर्ट्स, यूथ वेलफेयर , पंचायती राज ( एम.ओ.एस.) उपेन्द्र तिवारी से औपचारिक मुलाकात कर क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया। इस मौके पर श्रीमती सीमा द्विवेदी के साथ में जिला कार्यसमिति सदस्य नीरज द्विवेदी मौजूद थे।
