स्वदेशी जागरण मंच अयोध्या के तत्वाधान में बैठक का आयोजन

अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। देवकली बाईपास के समीप स्थित शशी गैस एजेंसी पर स्वदेशी जागरण मंच अयोध्या शाखा की तरफ से रोजगार एवं अर्थ सृजक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड विचार विभाग प्रमुख माननीय अजय जी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा विधायक रामू प्रियदर्शी जी रहे कार्यक्रम का संचालन रवि तिवारी जी के नेतृत्व में जिला संयोजक राजीव जी ने किया। रोजगार एवं अर्थ सृजक सम्मान के उपरांत कार्यक्रम में माननीय अजय जी ने स्वदेशी स्वावलंबन अभियान को गति देने के लिए एक अभियान चलाकर आम जनमानस को जागरूक करने की बात कही जिससे इस अभियान के वास्तविक उद्देश्य की प्राप्ति हो सके उन्होंने कहा कि रोजगार एवं अर्थ सृजक वास्तव में सम्मान के पात्र हैं क्योंकि उन्होंने इस कोरोना काल में भी स्वयं के साथ-साथ अपने आसपास और अपने साथ काम करने वाले लोगों की जीविकोपार्जन का साधन बने हैं। बैठक को पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी जी ने भी संबोधित किया उन्होंने स्वदेशी जागरण मंच के माध्यम से आवाहन किया कि लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जागरूक करके एवं उसके होने वाले दूरगामी लाभ को बता कर इस अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया।

बैठक में गौ रक्षा समिति से राकेश जयसवाल जी, राम कुमार गुप्ता, सुरेंद्र यादव, मुकेश दुबे, केके सिंह, रवि सिंह, आदि बहुत से रोजगार सृजन कर्ता उपस्थित रहे और सभी लोगों ने स्वदेशी की आवश्यकता पर बल दिया।
