ब्रेकिंग न्यूज़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर के फार्मासिस्ट को सर्प काटने से स्थिति नाजुक, प्रयागराज अस्पताल मे भर्ती
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । आज सुबह 5:00 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर के फार्मासिस्ट आर पी सिंह को अस्पताल परिसर में ही सर्प काटने से हालत नाजुक बनी है । आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ आर पी सिंह प्रयागराज के स्वरूप रानी में भर्ती कराया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आर. पी. सिंह से मिली जानकारी के अनुसार हालत बहुत नाजुक बनी है।
वीरेन्द्र कुमार -जिला ब्यूरो प्रमुख
