नहीं रहे मशहूर उर्दू शायर राहत इंदौरी

मशहूर उर्दू शायर राहत इंदौरी का कोरोना संक्रमण के चलते आज शाम 5 बजे हुई मौत। राहत इंदौरी के कोरोना पॉजिटिव होने की हुई पुष्टि,मशहूर उर्दू शायर राहत इंदौरी ने ट्वीट कर दी थी जानकारी इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती हूं दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं। कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए कहा था कि इस बार कोरोना गलत आदमी से भिड़ गया।
राहत इंदौरी एक मशहूर उर्दू शायर जो अवाम के दिल का हाल अवाम की ज़बान में कहते थे।
राहत इंदौरी की सबसे खास बात यह है कि वह अवाम के ख़यालात को बयां करते थे। उस पर ज़बान और लहज़ा ऐसा कि क्या इंदौर और क्या लखनऊ, क्या दिल्ली और क्या लाहौर, हर जगह के लोगों की बात उनकी शायरी में होती है। इसका एक उदाहरण तो बहुत पहले ही मिल गया था। साल 1986 में राहत साहब कराची में एक शेर पड़ते हैं और लगातार पांच मिनट तक तालियों की गूंज हॉल में सुनाई देती है और फिर बाद में दिल्ली में भी वही शेर पढ़ते हैं और ठीक वैसा ही दृश्य यहां भी होता है।
