तेज रफ्तार से आ रहे इनोवा कार की टक्कर से साइकिल सवार घायल
जोनिहा,फतेहपुर। कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बांदा कानपुर मार्ग में कस्बा जोनिहा के दिलावलपुर मोड़ के पास बांदा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दिया।टक्कर से साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया है।
कस्बा जोनिहा के दिलावलपुर मोड़ के पास बांदा से कानपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने कोरवा से जोनिहा कि तरफ जा रहे साईकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दिया।टक्कर से साईकिल सवार कोरवा निवासी इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिंदकी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाबत जोनिहा चौकी इंचार्ज राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने पर भाग रही इनोवा कार को मय चालक सहित पकड़ कर कब्जे में ले लिया गया है।
