तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फटा एक हताहत
जोनिहा। फतेहपुर। कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के कस्बा जोनिहा में गैस वेल्डिंग की दुकान में वेल्डिंग करते समय गैस वेल्डिंग वाला सिलेंडर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया।जिसकी चपेट में आकर दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल दुकानदार को स्वजन उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए।
कस्बा जोनिहा में बिंदकी रोड में महात्मा गांधी इंटर कालेज के समीप खुर्माबाद निवासी राकेश पटेल कई वर्षों से टायर पंचर व गैस वेल्डिंग कि दुकान किए हुए है। सुबह लगभग 10:30 बजे वेल्डिंग करते समय वेल्डिंग वाला गैस सिलेंडर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट की चपेट में आकर दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी मिलने पर स्वजन घायल दुकानदार को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए।घटना के बाबत जोनिहा चौकी इंचार्ज राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।
