अयोध्या में कल होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में आमंत्रित मेहमानों का आना शुरू

अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। कल अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए होने वाले ऐतिहासिक भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए आज से ही अयोध्या में मेहमानों का आना शुरू हो गया है इसी क्रम में आज अयोध्या एयरपोर्ट पर बाबा रामदेव,स्वामी अवधेशानंद,चिदानंद मुनि,सुधीर दहिया,राजू स्वामी एक साथ प्राइवेट जेट विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे और ब्रह्मानंद स्वामी,सुरेश पटेल व रितेश डांडिया भी दूसरे हेलीकॉप्टर से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे।इन सभी विशिष्ट मेहमानों को कल राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होना है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार हो गया है।
