भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

चिल्ली गांव पहुंच स्वास्थ्य विभाग टीम ने कैंप लगाकर किया उपचार

0 30

1 डेंगू और 01 मलेरिया संक्रमित मरीजों की आई रिपोर्ट

फतेहपुर । जनपद के अंतर्गत जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव में संक्रामक बीमारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पुनः उपचार एवं जांच अभियान चलाकर ओपीडी की तथा साथ में ब्लड सैंपल लेकर की जांच। जिसमें 01 डेंगू एवं 01मलेरिया संक्रमित मरीज मिले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्ली में विगत कई हफ्तों से बीमारी का प्रकोप फैला हुआ है ।जिससे स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगाकर मरीजों की जांच व उपचार जारी किए है। आज मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग विकासखंड देवमई से प्रभारी निरीक्षक डॉक्टर रघुराज सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग

की टीम में डॉ राम प्रकाश वर्मा, डॉक्टर राम जी राव, अविनाश कुमार, अभिजीतआदित्य सुमन, मो ० शमीम एल टी आदि पहुंच मरीजों के उपचार हेतु कैंप लगाया।
डॉ अमित चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमारी के बचाव हेतु आज चिल्ली गांव में पुनः कैंप लगाकर 31 मरीजों से कोरोना के सैंपल लेकर जांच की गई जिसमें सभी निगेटिव पाए गए और अन्य 25 लोगों की ओपीडी की गई तथा डेंगू के 05 सैंपल लिए जिनमें 01 मरीज पाजटिव मिला। 07 मलेरिया सैंपल की जांच में एक मरीज संक्रमित पाया गया हैं जिन्हें उपलब्ध दवाई दी गई हैं और स्वास्थ्य विभाग सतर्कता से निगरानी किए है।
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ कारागार राज मंत्री प्रतिनिधि कैलाश नारायण शर्मा आदि के साथ अन्य की मौजूदगी रही।
_____

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More