देश में राम राज्य के आगमन पर 05 अगस्त को दीपोत्सव मनाएगा वैश्य एकता परिषद
फतेहपुर । अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि देश में रामराज के आगमन पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय अनुसार 5 अगस्त बुधवार को शाम 7:00 बजे प्रतिष्ठानों व आवासों में दीप जलाकर रामलला के आगमन की अगवानी की जाएगी । उन्होंने बताया कि 5 अगस्त देश में राम राज्य के आगमन का प्रारंभ है। करोड़ों करोड़ों हिंदुओं के आराध्य भगवान राम की

जन्मभूमि भव्य मंदिर के निर्माण की प्रतीक्षा पूरे विश्व में हिंदू समाज को थी । 492 वर्ष के लंबे संघर्ष जिसमें राम जन्म की मुक्ति के लिए लाखों भक्तों के बलिदान से लेकर मंदिर निर्माण तक के संकल्प का प्रतिफल 5 अगस्त को मिलने जा रहा है इसको लेकर वैश्य समाज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाएगा। युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं । भारतीय संस्कृति एवं साहित्य में भगवान राम के बिना कोई कल्पना व्यर्थ हैl युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय अनुसार उक्त शुभ अवसर 5 अगस्त को वैश्य समाज अपने अपने परिवार व प्रतिष्ठानों पर शाम 7:00 बजे दीप जलाकर दीपोत्सव मनाएगा इसके लिए वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से सभी को जागरूक किया जा चुका है । उन्होंने कहा कि भूमि पूजन के अवसर के लिए जनमानस में काफी उत्साह है । ऐसे पल को समाज को बड़े ही उत्साह के साथ मनाएंगे।
