भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

इंस्टाग्राम के जरिए बने दोस्त के पास जा रही नाबालिग लड़की को पुलिस ने चार लाख की नकदी व जेवर समेत पकड़ा

0 34

पुलिस के लिए बनी थी बड़ी चुनौती मिली भारी सफलता, रक्षाबंधन के दिन भोर पहर घर से निकली थी लड़की ।
बिंदकी फतेहपुर । इंस्टाग्राम पर बने दोस्त के लिए घर से सुल्तानपुर के लिए निकली नाबालिक लड़की को पुलिस ने बाराबंकी जनपद में चार लाख की नगदी व जेवर के साथ पकड़ लिया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अभी आरोपी युवक की तलाश कर रही है। रक्षाबंधन के दिन घर पर अपने घर से जेवर व नगदी लेकर निकली लड़की को पकड़ना पुलिस के लिए एक चुनौती बन गया था लेकिन पुलिस ने 10 घंटे के अंदर ही लड़की को नगदी व जेवर सहित बरामद कर लिया पुलिस को एक भारी सफलता मिली।
बताते चलें कि कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जोनिहा कस्बे से सोमवार की भोर पर करीब 3:30 बजे एक नाबालिक लड़की इंस्टाग्राम के जरिए दोस्त बने सुल्तानपुर के रहने वाले आफताब के लिए घर से करीब चार लाख की नकदी व जेवर सहित लेकर निकल पड़ी थी। युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिक लड़की को प्रेम का प्रदर्शन कर शादी करने का झांसा दिया था। परिजनों की सुबह जब नींद खुली तो देखा लड़की घर में मौजूद नहीं थी घर की नगदी व जेवर भी गए थे। यह देखते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना जोनिहा चौकी इंचार्ज राजेंद्र कुमार त्रिपाठी को दी थी। जिसके बाद पुलिस सकरी हो गई रक्षाबंधन के त्यौहार के दिन नाबालिक लड़की को जेवर नगदी सहित गायब हो जाना निश्चित रूप से पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। जोनिहा चौकी इंचार्ज ने पूरे मामले की जानकारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह को दी। जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस टीम व मुखबिर की मदद से नाबालिक लड़की की खोज जारी कर दिया जोनिहा चौकी इंचार्ज राजेंद्र कुमार त्रिपाठी गायब हुई नाबालिग लड़की की बरामदगी के लिए रवाना हुए उन्होंने कानपुर

लखनऊ तक खोज करते हुए नाबालिक लड़की को जनपद बाराबंकी के थाना हैदर गढ़ के टोल नाका के समीप पकड़ लिया नाबालिक लड़की उस समय बस में बैठी हुई थी और सुल्तानपुर जा रही थी। घर से निकलने के बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को 10 घंटे में ही जेवर व नकदी के साथ पकड़ लिया जिससे पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस नाबालिक लड़की को लेकर कोतवाली बिंदकी आई जहां पर नाबालिक लड़की के परिजनों को भी बुलाया गया पुलिस की मौजूदगी में नाबालिक लड़की को परिजनों को सौंप दिया। बरामदगी टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह जोनिहा चौकी इंचार्ज राजेंद्र कुमार त्रिपाठी कांस्टेबल अरुण कुमार कांस्टेबल सोनू कांस्टेबल बंटी मौजूद रहे। रक्षाबंधन के दिन नगदी व जेवर सहित करीब चार लाख की संपत्ति के साथ गायब हुई नाबालिक लड़की निश्चित रूप से पुलिस के लिए एक चुनौती बन गया था लेकिन पुलिस ने 10 घंटे के अंदर ही लड़की को नकदी व जेवर सहित सब कुशल पकड़ लिया यह पुलिस की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने कहा कि लड़की की गायब होने की जानकारी मिली तो तुरंत सभी लोग सक्रिय हो गए सर्विलांस टीम तथा मुखबिर की मदद से लगातार नाबालिक लड़की का पीछा किया गया जो बाराबंकी में मिली नाबालिक लड़की के पास से नकदी व जेवर भी बरामद कर लिया गया है नाबालिक लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More