भाजपा नेता व समाजसेवी चंद्रशेखर शुक्ला के आवास पर क्रिकेटर शिवम दूवे का हुआ भब्य स्वागत
मुंबई । भारतीय क्रिकेट में उभरते हुए ऑल राउंडर शिवम दुबे जिनका चयन भारतीय क्रिकेट टीम ए मे हुआ है । शिवम दुबे का का घाटकोपर मे भारतीय जनता पार्टी नेता व वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रशेखर शुक्ला के आवास पर स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । शिवम दुबे को इस अवसर पर चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा फूलों का गुलदस्ता भेट कर उनको भविष्य के प्रति चंद्रशेखर शुक्ला

ने शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर नव भारत समाचार पत्र के संपादक ब्रजमोहन पाण्डेय, अहिंसक भारत समाचार पत्र के प्रधान संपादक विनय पाठक, नवभारत टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार श्री नाथ पाण्डेय, राम विलास पाठक बीजेपी



नेता प्रशांत शुक्ला, प्रभाकर शुक्ला, राहुल शुक्ला, दयानंद तिवारी, अवधेश तिवारी, रामतीर्थ शर्मा, अशोक गुप्ता ,दया राम पाण्डेय, अमित तिवारी सहित भारी संख्या में लोगों ने शिवम दुबे का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया । गौरतलब हो शिवम दुबे श्री चंद्रशेखर शुक्ला के नजदीकी रिश्तेदार है । इस अवसर पर चंद शेखर शुक्ला के आवास पर भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे तथा बच्चे शिवम दुबे के ऑटोग्राफ बैट बॉल पर ले रहे थे । बता दे की शिवम दुबे निकट भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम मे चुने जाने के बाद वेस्टइंडीज के दौरे पर जा रहे हैं
