स्वदेशी जागरूकता अभियान के क्रम में स्वदेशी जागरण मंच उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विचार विभाग प्रमुख श्री अजय जी का हुआ अयोध्या आगमन


अरविंद सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। स्वदेशी जागरूकता अभियान को बृहद रूप से आगे बढ़ाने के लिए आज स्वदेशी जागरण मंच उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विचार विभाग प्रमुख अजय जी आज स्वदेशी जागरण मंच के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या में बैठक किया इस अवसर पर श्री राकेश जायसवाल जी को स्वदेशी स्वावलम्बन अभियान अयोध्या का समन्वयक का दायित्व सौंपा गया । इस अभियान के निमित्त अयोध्या जनपद में अन्य पदाधिकारियों का चयन करके शीघ्र ही अभियान के सम्बन्ध में व्यापक कार्ययोजना तय की जायेगी जिससे इस अभियान को बल मिलेगा और स्वदेशी आंदोलन को जन जन तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा जाएगा। इस अवसर पर वशिष्ठ पीठ के महंत पूज्य श्री गिरीश पति त्रिपाठी जी ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड विचार विभाग प्रमुख श्री अजय जी को सम्मानित किया।
