भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मुख्यमंत्री ने अयोध्या धाम आने वाले दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो, विकास कार्यों का किया अवलोकन

0 29

सुव्यवस्थित सुसज्जित दिखे अयोध्या नगरी इसके लिए मुख्यमंत्री ने कहा अयोध्या धाम आने वाले दर्शनार्थियों को ना हो कोई दिक्कत, अयोध्या धाम विकास कार्यों के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने दिए विकास कार्य संबंधी निर्देश :-

मुख्यमंत्री ने अयोध्या धाम के विकास के लिए कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने सरकारी आवास पर अयोध्या धाम के विकास के लिए कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या नगरी का विकास इस प्रकार से किया जाए कि यहां आने वालों को कोई दिक्कत ना हो यातायात की व्यवस्था सुगम हो इसके लिए सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाए उन्होंने कहा कि अयोध्या नगरी के विकास के सभी कार्य योजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में यातायात की व्यवस्था सुगम हो इसके लिए सड़कों का चौड़ीकरण कराए जाने के लिए निर्देश।

मुख्यमंत्री ने अयोध्या आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए सड़कों के दोनों और सभी जन सुविधाओं जैसे:पेयजल,शौचालय इत्यादि की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

अयोध्या आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थलों पर मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण किया जाए : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न दिशाओं से अयोध्या पहुंचने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए सड़कों पर प्रभावी और निर्बाध नेटवर्क तैयार किए जाएं सड़कों के दोनों ओर सभी जन सुविधाओं जैसे पेयजल शौचालय इतिहास की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए साथ ही अपने वाहनों से आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थलों पर मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण किया जाए ताकि लोग सड़क पर वाहन ना खड़ा करें उन्होंने कहा कि बसों इत्यादि की पार्किंग के लिए बड़े बस स्टैंड बनाए जाएं।

दर्शनार्थियों को अयोध्या नगर के अंदर इलेक्ट्रॉनिक कार्ट्स के माध्यम से यातायात की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अयोध्या में अंडरग्राउंड केबिलिंग की व्यवस्था की जाए ताकि विद्युत तार इधर-उधर न लटके रहें,उन्होंने अच्छी मार्ग प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए अयोध्या आने वाले दर्शनार्थियों को नगर के अंदर इलेक्ट्रॉनिक कार्ट्स के माध्यम से यातायात की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश भी दिए और कहा कि इसके लिए गंभीरता से प्रयास किए जाएं मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपी डा तथा अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया इस अवसर पर प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री नितिन रमेश गोकर्ण,प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री संजय प्रसाद,सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More