भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जहाँ हरियाली वहाँ खुशहाली- आनन्द जी

0 29


शाहगंज,अयोध्या। बीकापुर तहसील छेत्र  के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं द्वारा शाहगंज,रमपुरवा  में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर सह जिला कार्यवाह आनन्द जी बताया वृक्षारोपण के दौरान उन्होंने ने कहा वृक्षारोपण कर लोगों को संदेश दिया कि वृक्ष मानव जीवन एवं सृष्टि के समस्त प्राणियों के लिए बहुत ही आवश्यक है उन्होंने कहा कि वृक्षों के बिना मानव जीवन कल्पना मात्र है पौधे ग्लोबल वार्मिंग को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं अतः हम सभी को इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है इसी क्रम में पीपल, बरगद, लीची, आम, नीम सहजन,के पौधे लगाए गए।

जिला पर्यावरण प्रमुख श्री धर्मवीर जी ने कहा कि वृक्षारोपण एक पुनीत कार्यक्रम है वृक्षों का महत्व हमारे जीवन में सर्वाधिक है अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं उनके विकास एवं सुरक्षा का दायित्व हमारे पूरे समाज का है वृक्षों के महत्व को अधिक से अधिक जनमानस तक पहुंचाने का हमारा दायित्व है इस मौके जिला सेवा प्रमुख पुष्कर तिवारी,जिला बाल प्रमुख अमित जी, खंड बौद्विक प्रमुख महेश जी, रमेश जी ,महेश जी आदि स्वयसेवक उपस्थित रहे उपस्थित रहे

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More