मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ का अयोध्या दौरा कल

अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ कल अयोध्या दौरे पर रहेंगे। दोपहर में पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित उसके बाद राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर रामलला का दर्शन पूजन करेंगे तथा रामनगरी को दिव्य और भव्य रूप देने के लिए चल रहे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक करके निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे और राम की पैड़ी और सरयू घाटों के सौंदर्यीकरण तथा अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। इसके साथ ही राम नगरी के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्तावित महत्वाकांक्षी योजनाओं को गति देने पर भी निर्णय लेंगे। इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी राम की पैड़ी का भी निरीक्षण करेंगे।सीएम के दौरे से पूर्व मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, जिलाधिकारीअनुज कुमार झा व प्रशासनिक अधिकारियों ने राम की पैड़ी और सरयू के घाटों के सौंदर्यीकरण का जायजा लिया और विकास कार्यों की हकीकत को परखा।
