राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या जिला ने भी घर पर परिवार के साथ मनाया ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’

स्वस्थ जीवन का लघु सूत्र है योग -जिला कार्यवाह वेद प्रकाश
कोरोना महामारी के दौर में योग को नियमित जीवन शैली में अपनाने की जरूरत -जिला कार्यवाह वेद प्रकाश
‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या के स्वयंसेवको एवं पदाधिकारियों ने घर पर रहकर योग दिवस मनाया। कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष भारत सरकार ने लोगों से घर पर रहकर परिवार के साथ 21 जून को योग दिवस मनाने की अपील की थी। इसी क्रम में संघ कार्यलय पर विभाग प्रचारक संजय योग किया और लोगों को भी इस ओर प्रेरित किया।
विभाग प्रचारक संजय जी ने कहा कि, योग हम सभी को न सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक तौर पर भी मजबूत बनाता है। योग स्वस्थ जीवन का लघु सूत्र है। योग न सिर्फ हमें नकारात्मकता से दूर रखता है अपितु हमारे मन-मस्तिष्क में अच्छे विचारों का निर्माण करता है जिला कार्यवाह ने कहा कि, कोरोना महामारी के इस दौर में योग को अपनी जीवनशैली में अपनाकर बदलाव एक सुखी और स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।
जिला सेवा प्रमुख पुष्कर तिवारी ने कहा कि घर पर परिवार के साथ योग करने का अलग ही आनंद है। यह हमें मानसिक व बौद्धिक तौर पर सशक्त, शांत व ओजस्वी बनाता है।
