प्रवासी परिवार के मुखिया के खातों में रू0 1000 की दर से धनराशि मुख्यमंत्री द्वारा भेजी गई – डीएम

जौनपुर (सू0वि) । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया है कि जनपद में 66441 प्रवासी परिवार के मुखिया के खातों में रू0 1000 की दर से धनराशि मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा भेजी गई। उन्हाने बताया है कि जनपद में लगभग 236000 प्रवासी श्रमिक और उनके परिवार आए हैं। आज माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद जौनपुर के 66441 लोगों के खाते में (जो प्रवासी परिवार आए हैं उनकेे मुखिया के खाते में ) रू0 1000 की दर से धनराशि भेज दी गई है।
