भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

ब्रेकिंग न्यूज , पुलिस की मौजूदगी में दबंग करते रहे चाचा भतीजे की पिटाई ,पीड़ित लगाते रहे बचाव की गुहार , मूकदर्शक बनी रही मीरगंज पुलिस

0 22

मछलीशहर ,जौनपुर । थाना मीरगंज के अंतर्गत ग्राम अदारी पोस्ट बरावा के निवासी बबऊ यादव पुत्र मिठाई लाल यादव व उनके भाई नागेंद्र यादव पुत्र राजेश यादव को बोलेरो बुकिंग के भाड़े को लेकर मीरगंज पुलिस के सामने ही इन लोगों को चंद्रसेन चंद्रभान चंद्रकांत चंद्रशेखर पुत्र राम आसरे गिरी द्वारा व शुभम सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह निवासी ग्राम आदारी पोस्ट बरावा के

द्वारा थाना मीरगंज मैं तैनात उपरोक्त एस आई व पुलिस की मौजूदगी में इन लोगों ने राजेश यादव नागेंद्र यादव व बबऊ को पुलिस के सामने ही दौड़ा कर मारा पीटा गया । उक्त बातें भारतीय सहारा की टीम ने जब पीड़ित बबऊ यादव से पूछा तो पीड़ित ने बताया । पीड़ित ने यह भी बताया कि प्रार्थी की तहरीर थाना मीरगंज के एस आई संदीप शर्मा व सिपाही रवि कांत, सिपाही जय चंद जबरन तहरीर बदलवा दी । उपरोक्त लोगों पर आरोप है कि प्रार्थी का हस्ताक्षर भी फर्जी बनाया गया है जिस तरह से पुलिस की मौजूदगी में मारा पीटा गया। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी की सशक्त सरकार है योगी जी कि सरकार में जहां पर अपराधियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तेजी से अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है वहीं पर थाना मीरगंज पुलिस के समक्ष तहरीर बदलवाने पुलिस के सामने मारपीट हो रही जैसी घटना होना अपने आप में सवाल पैदा करती है । पीड़ित द्वारा लगाया गया आरोप कितना सही है कितना गलत है यह तो जांच का विषय है । अब देखना यह है कि उच्चाधिकारियों द्वारा आगे की कार्रवाई क्या की जाती है यह तो समय ही बताएगा ।

क्राइम रिपोर्टर बृजेश पांडे के साथ राकेश दुबे की खास रिपोर्ट

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More