भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा द्वारा मास्क व सेनेटाइज बांटा गया
पवारा ,जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवारा अतुल तिवारी व युवा मोर्चा मंडल महामंत्री विकास तिवारी द्वारा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा पवारा पर मास्क व सेनेटाइजर बांटकर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील किया । तिवारी ने
लोगों को बताया कि आप लोग कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए मास्क से हमेशा मुंह को ढ़क कर रखें । वहीं भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवारा अतुल तिवारी ने कहा कि आप लोग सामान्य दूरी बनाकर रखें । सावधानी से ही आपका जीवन सुरक्षित रह सकता है ।राकेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
