जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने अयोध्या के प्रमुख मन्दिरों में किया दर्शन पूजन

अरविंद सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने लाॅक डाउन के चलते काफी समय से बंद चल रहे अयोध्या के मठ-मंदिरों के खुलने के बाद आज हनुमानगढ़ी, कनक भवन व श्री राम जन्म भूमि सहित अयोध्या के प्रमुख मठ- मंदिरों का निरीक्षण व दर्शन किया तथा वहाँ पर तैनात सभी कर्मियों को मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा आगन्तुक दर्शनार्थियों के लिए भी इसका पालन कड़ाई से करवाने का निर्देश दिया।
