दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों की भर्ती ना लेने वाले अस्पतालों को दी चेतावनी

दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के कुछ अस्पतालों द्वारा कोरोना पॉजिटिव मरीजों की भर्ती ना लेने पर नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी है कि जो अस्पताल भर्ती देने से मना करेंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के कुछ अस्पताल इतने शक्तिशाली हो गए हैं सभी पार्टियों के अंदर उनकी पहुंच हैं, उन्होंने धमकी दी है कि हम कोरोना के मरीज़ नहीं लेंगे जो करना है कर लो। मैं उनको कहना चाहता हूं कोरोना #COVID19 के मरीज़ तो तुमको लेने पड़ेंगें।जो दो-चार अस्पताल इस गुमान में हैं कि वो अपनी दूसरी पार्टी के आकाओं के जरिए कुछ करवा लेंगे, वो अपनी ब्लैक मार्केटिंग करेंगे। तो उनको मैं आज चेतावनी देना चाहता हूं, उनको बख्शा नहीं जाएगा।
