प्रशासन के निर्देश पर जनपद में सघन सैनिटाइजेशन का कार्य जारी

अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। वैश्विक महामारी कोविड 19 से सुरक्षा के दृष्टिकोण से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री आर के राय के नेतृत्व में जनपद अयोध्या के पुलिस चौकी व थानों में सैनिटाइजेशन कार्य किया गया। जिसमें आज दिनांक 29.05.2020 को राजकीय इण्टर कालेज अयोध्या,रेलवे स्टेशन फैजाबाद,साई दाता कुटिया बैरियर,अयोध्या बस्ती बार्डर बैरियर,पुलिस चैकी कन्दई कला,पोस्ट आफिस फैजाबाद,सहादतगंज बैरियर,सहादतगंज पुलिस चैाकी,बूथ नम्बर-4,अयोध्या अम्बेडकरनगर बार्डर,थाना महराजगंजअयोध्या-सुल्तापुर बार्डर पर चैारे बाजार बैरियर,देश दीपक डिग्री कालेज बीकापुर,ब्लाक बीकापुर,झुनझुनवाला कोविड अस्पताल अयोध्या,मसौधा क्वॉरेंटाइन सेन्टर अयोध्या,उदासीन आश्रम अयोध्या,मा वैष्णो डिग्री कालेज रूदौली क्वॉरेंटाइन सेन्टरपटरगा, हाइवे चैाकी,अवधेश सिंह ढाबा रूदौली,टोल प्लाजा रौनाही।अग्निशमन विभाग के वाहनों व कर्मचारियों द्वारा जलकल कार्यालय से सैनिटाइजर हाइपोक्लोराइट प्राप्त करके सैनिटाइजेशन का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है। जिससे इस वैश्विक महामारी से बचाव हो सके।
