राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा विभाग प्रमुख ने कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे लोगों को किया सम्मानित

अयोध्या। जनपद में संघ बाहर से आ रहे प्रवासी/श्रमिकों के सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका में नजर आ रहा है। संघ पदाधिकारी व स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से कोरोना महामारी की आपात स्थिति में प्रवासी श्रमिकों जरूरतमंदों के साथ हर पल खड़ा दिखाई दे रहा। चाहे वह भोजन वितरण हो या लोगों के को वाहन व्यवस्था मुहैया कराने में सहयोग में शासन प्रशासन के साथ सहयोग भाव से निरंतर उपलब्ध दिखाई पड़ रहा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा विभाग में अयोध्या द्वारा बाहर से आ रहे प्रवासी/श्रमिकों कामगारों के हेतु N H 28 स्थित सत्ती चौरा मंदिर पर अनवरत चल रहे भंडारे के आज सत्रहवें दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवा विभाग द्वारा सक्रिय सहभागिता की गयी तथा भंडारे के सभी कार्यकर्ताओं को कोरोना योद्धा के रुप में सैनिटाइजर,मास्क,गमछा देकर जिला सेवा प्रमुख पुष्कर तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर खंड सेवा प्रमुख कपिल देव त्रिपाठी, खंड कार्यवाह राजकुमार त्यागी, भाजपा आईटी सेल सोहावल प्रमुख राकेश जयसवाल, शारीरिक शिक्षण प्रमुख अनुपम पांडे, कप्तान तिवारी, मंजुल सिंह विजय यादव प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
