कोविड-19 के बचाव हेतु जिला संस्था जौनपुर द्वारा 1200 मास्क गरीबों में वितरण हेतु जिला अधिकारी को उपलब्ध कराए गए
जौनपुर (सू0वि) । कोविड-19 के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के प्रादेशिक मुख्यायुक्त के निर्देशानुसार कोविड-19 के बचाव हेतु जिला संस्था जौनपुर द्वारा 1200 मास्क गरीबों में वितरण हेतु जिला अधिकारी दिनेश कुमार सिंह को उपलब्ध कराए गए ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्यायुक्त डॉ रणजीत सिंह ,जिला सचिव डॉ अखिलेश चन्द्र श्रीवास्तव, सहायक जिला आयुक्त डॉ जेपी सिंह, मुख्यालय आयुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह,डी.ओ.सी ( स्काउट) राकेश कुमार मिश्र, टेªनिंग कौन्सलर, ज्ञानचन्द्र चैहान, अजय चैहान सहित जिला संस्था के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
