प्रवासी मजदूरों के सेवा विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक की मदद करा रहा अपने होने का एहसास

अयोध्या 16 मई, जिले के भरतकुंड टोल प्लाजा पर भारी सँख्या में आ रहे प्रवासी मजदूरों के भोजन ,पानी व अन्य आवश्यता जरूरतो को पूरा करने के लिये सेवा विभाग की अयोध्या जिला इकाई पूरे दमखम के साथ प्रयागराज रोड भरतकुंड के पास कैम्प लगाकर सेवा कार्य कर रही है जिसका संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख पुष्कर तिवारी के सरक्षण में चल रहा है पूरे देश मे लक्डॉन के चलते मध्य प्रदेश,दिल्ली, मुंबई से आ रहे प्रवासी मजदूर तीन तीन दिनों के लंबे सफर से अयोध्या जिला पहुच रहे है प्रयागराज,की तरफ जाने वाले प्रवासी मजदूर हाइवे की सड़कों पर सर पर गठरी ,पैरों में छाले महिलाओं के गोद मे भूखे विखलते रोते बच्चे का साथ अपने गतंव्य तक शीर्घ पहुचने की आस संजोय हुआ आगे की यात्रा तय करने के लिए हनुमान मंदिर पर शरण ले रहे है ऐसे में सेवा विभाग की मदद उनको अपने होने का एहसास दिला रही है
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख ने बताया सेवा विभाग यह कैम्प सेवा विभाग का कैम्प सुबह 8 बजे रात 8 बजे तक निरंतर चलता है हम सभी का यही प्रयास रहता है कि कोई मजदूर भोजन किये न जाये
कैम्प की व्यवस्था नगर संघचालक महेश जी,प्रचारक शेलेन्द्र जी ,अभिषेक जी, नगर कार्यवाह आनन्द जी ,राजेन्द्र मोदनवाल सेवा कार्य मे लगे है
