लाकडाउन 4.0 लागू, जौनपुर मे जिलाधिकारी ने दुकानों के खुलने का जारी किया टाइमटेबल

खुलेगी , खाद्यान्न और किराना की दुकान साप्ताहिक बंदी को छोड़कर प्रातः 8 बजे से 2 बजे तक खुलेंगी। किताबों की दुकानें सोमवार, बुधवार और शनिवार प्रात 8 बजे से 12 बजे तक खुलेंगी । खाद, बीज, पशुचारे की दुकान प्रातः 8 बजे से 2 बजे तक। बिजली के सामान मरम्मत व पंखे की दुकानें मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को 8 बजे से 2 बजे तक खुलेंगे। पेट्रोल पंप प्रतिदिन खुलेंगे।दवा की दुकानें प्रतिदिन 24 घंटे खोली जा सकती हैं।अस्पतालों को जिन्हें शासन द्वारा गठित कमेटी द्वारा उपयुक्त पाया गया है और उन्हें अनुमति दी गई है वह भी इमरजेंसी सेवाओं के लिए खोले।ग्रामीण क्षेत्र में बालू, गिट्टी और मौरग, ट्रैक्टर मरम्मत, थ्रेसिंग मरम्मत, बखारी की दुकान प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 2 बजे तक खोली जा सकती हैं। शराब की दुकान शासनादेशानुसार प्रातः 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगी। ट्यूबवेल मरम्मत के सामान हैंडपंप मरम्मत की सामान बेचने वाली ग्रामीण क्षेत्र की दुकान भी 8 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक खुली रहेगी। मोबाइल रिचार्ज की दुकानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को प्रातः 8:00 बजे से 2:00 बजे तक खुलेगी। जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वह निर्देश का अपने—अपने क्षेत्रों में अक्षरश: पालन कराएं। डीएम ने थानाध्यक्ष को यह भी निर्देश दिया है कि जिस दुकान पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन ना हो उसे थानाध्यक्ष सीज करा दें।
