12 मई से धीरे-धीरे यात्री ट्रेनों के संचालन की योजना बना रहा-भारतीय रेल

देश। भारतीय रेल 12 मई से धीरे-धीरे यात्री ट्रेन संचालन शुरू करने की योजना बना रहा है, शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनें (30 वापसी यात्रा) चलाई जाएंगी ।सभी यात्री ट्रेनों में केवल AC कोच होंगे और ट्रेन सीमित स्टेशन पर ही रूकेंगी। टिकट किराया राजधानी ट्रेन के बराबर होगा । यह ट्रेनें नई दिल्ली स्टेशन से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगाँव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली इन ट्रेनों को विशेष ट्रेनों के रूप में चलाया जाएगा।
शर्तों के साथ ही यात्रियों को मिलेगी यात्रा अनुमति
यात्रियों को चेहरा पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा और स्क्रीनिंग से गुजरना होगा रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट के जरिए बताया कि बीमारी के लक्षण न होने वाले यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी। ट्रेन कार्यक्रम सहित अन्य विवरण अलग-अलग समय पर जारी किए जाएंगे।
केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही बुक कर सकते हैं टिकट
इन ट्रेनों में आरक्षण के लिए बुकिंग 11 मई को शाम 4 बजे से केवल IRCTC की वेबसाइट पर शुरू होगी।
