कोरोना वायरस से जान गवाने वाले ब्यक्ति की अंतेष्टि को लेकर जमकर हुआ बवाल, पुलिस से भिड़े लोग , नदी के किनारे करना पड़ा अंतिम संस्कार
फिरोजाबाद / दिल्ली । कोरोना वायरस से जान गवाने वाले ब्यक्ति की अंतेष्टि की खबर मिलते ही लोग सड़क पर उतर आए लोगों ने जमकर बवाल किया । यहाँ अंत्येष्टि को लेकर पुलिस, स्वास्थ्य कर्मियों और मृतक के परिजनों को गुस्साई भीड़ का सामना करना पड़ा ।
मामला फिरोजाबाद जिले के लाइन पार थाना क्षेत्र स्थित छारबाग का है । थाना रसूलपुर के प्रेम नगर डाकबंगला निवासी 33 वर्षीय मनोज कुमार चक की संक्रमण के कारण शुक्रवार को मौत हो गई थी। चक के परिजनों के साथ स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस देर शाम छारबाग स्थित स्वर्ग आश्रम पर अंत्येष्टि के लिए पहुंची। इसकी जानकारी मिलने पर लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध करना शुरू कर दिया । देखते ही देखते सैकड़ों लोग सड़कों पर आ गए । स्थानीय लोगों ने शव को छारबाग से ले जाने की मांग की और जमकर नारेबाजी की। बाद में वरिष्ठ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और शुक्रवार देर रात्रि शव को यमुना किनारे ले जाकर उसकी अंत्येष्टि की गई। बाद में, वरिष्ठ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह ने बताया कि समझाने बुझाने पर लोग मान गए थे, लेकिन स्थिति दोबारा ना बिगड़े, इसलिए शव को यमुना किनारे ले जाकर उसकी अंत्येष्टि की गई ।
