उप जिलाधिकारी के आदेश पर हटाई गई अवैध रूप से संचालित दवा की दुकान


शिवकुमार तिवारी की रिपोर्ट
अयोध्या,बीकापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उत्तरी गेट के दोनों साइड कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित हो रही दवा की दुकानों के खिलाफ उप जिलाधिकारी के आदेश पर नगर पंचायत बीकापुर की अधिशासी अधिकारी रागिनी वर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर बड़ी कार्रवाई की गई। नगर पंचायत की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बगैर लाइसेंस के अवैध रूप से चलाई जा रही दवा की दुकानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उत्तरी गेट के दोनों तरफ संचालित दो दुकानों को जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर द्वारा नगर पंचायत कर्मियों के साथ मौके पर खड़े होकर हटवाया गया। मौके पर मौजूद नगर पंचायत अधिकारी रागिनी वर्मा द्वारा बताया गया यह कार्यवाही उप जिला अधिकारी बीकापुर दिग्विजय सिंह के आदेश के अनुपालन में कराई जा रही है।
