बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू करने की तैयारी

अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या-लाॅक डाउन के चलते प्रभावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य कल से शहर के चार केंद्रों राजकीय इंटर कॉलेज, मनोहर लाल इंटर कॉलेज,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व एसएसवी इंटर कॉलेज में होगा।जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने आज राजकीय इंटर कॉलेज व मनोहर लाल इंटर कॉलेज केंद्र का निरीक्षण किया। मूल्यांकन कार्य में लगे सभी परीक्षक कार्मिको को मास्क व ग्लब्ज लगाकर शारीरिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा। परंतु कोरोना वायरस को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का विरोध करने की तैयारी में है।
