थानाध्यक्ष ने लोगों को कोरोना के प्रति किया जागरूक
बृजेश पाण्डेय
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । पंवारा स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया परिसर के निकट सोमवार को पंवारा थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुन्तजर ने उपस्थित लोगों को कोरोना (कोविड 19 ) जैसे महामारी से बचाव की जानकारी देते हुए इस महामारी से उत्पन्न संकट से बचने हेतु लोगो से लाकडाउन के नियमो का पालन करने व सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील की । सोमवार को लाक डाउन एवं सोशल डिस्टेंस बनाए रखने हेतु क्षेत्र भ्रमण करते हुए यूनियन बैंक आफ इंडिया की पंवारा शाखा पर अपने हमराही पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुन्तजर ने बैंक परिसर के बाहर बैठे

लोगों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंस बनाए रखने का निर्देश दिया । इस अवसर पर उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना एक बहुत ही घातक बीमारी है । जिसका बचाव ही एक मात्र उपाय है । एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रख कर इस महामारी से बचाव होता है । उन्होंने कहा कि इस महामारी से लड़ने के लिए हम सभी को एक साथ मिलकर लाकडाउन के नियमो का पूर्णतः पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस बनाए रखना आवश्यक है । उन्होंने बताया कि यह बीमारी किसी ऊच नीच धर्म जाति को देख कर नही होती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि आप सभी के आस पास कोई भी बाहर से आकर रह रहा हो तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने भी अन्य देशों अथवा प्रदेशों से आने वाले लोगो को बिना सूचना दिए अपने घरों में शरण दिया तो उसके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ने लोगों से अपने अपने रिश्तेदारों के यहां आने जाने से बचने की अपील करते हुए कहा कि आप न तो अपने रिश्तेदारों के यहां जाएं और न ही किसी को आने दें तथा उन्हें समझाए कि इस महामारी में किसी के घर न जाये। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपने बच्चों को गांव में खेलने से भी मना करने की अपील करते हुए बच्चों को समय-समय पर साबुन से हाथ धुलवाए एवं स्नान कराएं तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें । इस अवसर पर पत्रकार राकेश दूवे, योगेश मौर्य सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे ।
