बैंकों के लिए 10 अप्रैल को घोषित अवकाश निरस्त, समस्त बैंक सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे – जिलाधिकारी
जौनपुर (सू0वि)। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 हेतु घोषित अवकाश में 10 अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे को निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन सर्वदा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के कारण पूर्ण लॉकडाउन की स्थिति में राज्य सरकार द्वारा डीवीटी के माध्यम से किसानों एवं गरीबों के

लिए घोषित आर्थिक पैकेज के अंतर्गत लाभार्थियों के बैंक खातों में लाभांश की धनराशि हस्तांतरित की जानी है, ऐसी स्थिति में मुख्य वरिष्ठ कोषाधिकारी के माध्यम से जनपद के कोषागार के साथ-साथ जनपद के समस्त बैंकों के लिए 10 अप्रैल को घोषित अवकाश निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त तिथि को कोषागार के साथ-साथ जनपद के समस्त बैंक सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे।
