पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने गरीबों मे बांटा मास्क, सेनेटाइजर व खाद्य सामग्री
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना जैसे महामारी से परेशान है । लोग लाकडाउन मे घरों मे पड़े हुए हैं । ऐसे मे गरीब, मजदूर, असहाय लोगों के सामने आर्थिक संकट पैदा होता जा रहा है । ऐसे में मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मजदूरों और गरीबों को क्षेत्र की पूर्व विधायक, महिला मोर्चा भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व रसायन , उर्वरक


मंत्रालय भारत सरकार की निदेशक श्रीमती सीमा द्विवेदी ने मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा के बेलवार मण्डल के गद्दोपुर बूथ संख्या – 41 यादव बस्ती, बिंद बस्ती, प्रजापति बस्ती, हरिजन बस्ती, एवं रमगढ़ा बूथ संख्या – 40 के मुसहर बस्ती, प्रजापति बस्ती, विश्वकर्मा बस्ती, मौर्या बस्ती ,भुंज बस्ती में आज राशन एवं खाद्य सामग्री वितरण किया । साथ ही गरीबों, वंचितों, असहाय परिवारों को निशुल्क राशन, मास्क, सैनिटाइजर वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष श्री संतोष मिश्रा “नाटे गुरु”, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज द्विवेदी “व्यास जी” एवं बेलवार मंडल के सभी बूथ समितियों के साथ मंडल अध्यक्ष , मंडल महामंत्री बड़े लाल तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष पंकज तिवारी अंजनी” ( BJP आईटी विभाग), सेक्टर संयोजक अमांव अवधेश मिश्रा उपस्थित थे।
