इस संकट की घड़ी मे जरूरतमंदों को फ्री मे दवा दे रहे हैं डा. पुष्पेंद्र
उत्तर पूर्वी दिल्ली । करावलनगर विधानसभा क्षेत्र के मेन रोड तुकमीरपुर मे डा. पुष्पेंद्र क्लीनिक द्वारा कोरोना वायरस से लाकडाउन की इस संकट की घड़ी मे गरीब, असहाय जरूरतमंदों को निःशुल्क मे दवा दिया जा रहा है । डा. पुष्पेंद्र

ने कहा कि इस संकट की घड़ी मे हम सब की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि असहाय लोगों की मदद करें । उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग लाकडाउन का पालन करें और अनावश्यक अपने घरों से बाहर न निकलें ।
