भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

थानाध्यक्ष ने बंजारों एवं मुसहर बस्तियों में बितरित किया लंच पैकेट

0 19

बृजेश पाण्डेय की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । कोरोनावायरस महामारी से बचाव हेतु‌ केन्द्र सरकार द्वारा घोषित किए गए लाकडाउन के बीच थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने अपनी दरियादिली एवं मानवीय संवेदनाओं को जगजाहिर करते हुए शनिवार को थाना क्षेत्र के पलईकापूरा एवं बहोरिकपुर में बंजारों एवं मुसहर बस्तियों में जाकर लंच पैकेट बितरित किया । थानाध्यक्ष के हाथों लंच पैकेट मिलने पर बंजारे एवं मुसहर खुशी से झूम उठे तथा उनके चेहरों पर मुस्कान छा गई ।इसके पूर्व पुलिस की गाड़ी देख बंजारों एवं मुसहरों में हड़कंप मच गया ।वे इधर-उधर भागने के लिए छिपने लगे तथा उनकी सांसें अटक गई ।उनकी जान में जान तब लौटी जब थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने उन्हें बुला बुला कर लंच पैकेट देना शुरू किया । थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने दोनों गांवों की मुसहर बस्तियों में मौजूद सभी लोगों को लंच पैकेट बितरित किया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि हमारे संज्ञान में आया कि लाकडाउन के कारण काम नहीं मिलने से उक्त गांवों के मुसहरों एवं बंजारों के सामने भोजन की समस्या झेल रहे हैं । जिसके कारण उन्हें स्वयं जाकर लंच पैकेट दिया गया है । इसके पूर्व पुलिस की गाड़ी देख बंजारों एवं मुसहरों में हड़कंप मच गया ।वे इधर-उधर भागने के लिए परेशान हो

गए । उनकी जान में जान तब लौटी जब थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने उन्हें बुला बुला कर लंच पैकेट देना शुरू किया । उन्होंने कहा कि भूख से किसी को मरने नहीं दिया जाएगा । थानाध्यक्ष ने बताया कि हमारी मानवीय संवेदना होनी चाहिए कि हम किसी को भी भूख से बिलखते हुए नहीं देख सकते । उन्होंने क्षेत्र के समाजसेवियों से भूखे को भोजन देने के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि उच्च अधिकारियों द्वारा पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक की स्थापना की जा रही है । जिसमें कोई भी व्यक्ति अपना योगदान दे सकता है । उन्होंने बताया कि इस योजना से प्राप्त खाद्य सामग्री गरीबों मजलूमों एवं असहायों में बितरित की जाएगी । थानाध्यक्ष के इस पुनीत कार्य की लोगों ने सराहना की है । इस मौके पर का० बिमल द्विवेदी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More