थानाध्यक्ष व ग्राम प्रधान पुत्र ने मुसीबत मे फंसे लोगों को खाद्य सामग्री दिया
पवारा , जौनपुर । कोरोना वायरस को लेकर जहां पूरे भारत में लाकडाउन किया गया है वहीं पर थाना पवारा के थानाध्यक्ष सैयद मुंतज़र हुसैन व कांस्टेबल संजय सिंह ने मुसीबत में फंसे लोगों को पानी बिस्किट और मिठाई दे करके कोरोना वायरस के बचाव के संबंध में अनावश्यक घर से बाहर ना निकले की अपील किया । थानाध्यक्ष



ने कहा कि आप लोग लाकडाउन का पालन करते हुए अपने घरों मे रहें ताकि इस महामारी से आप लोग बच सकें जिससे आपका जीवन सुरक्षित रहे । वहीं पर ग्राम प्रधान सजई कला की ग्राम प्रधान अनारा देवी के पुत्र धर्मेंद्र रजक ने मुसहर बस्ती के कई लोगों को अपने निजी पैसे से राशन तेल सब्जी आदि दिलवाते हुए लोगों से इस महामारी से बचने के लिए अपने – अपने घरों में रहने की अपील करते दिखे । प्रधान पुत्र ने कहा कि हम अपने ग्राम वासियों को यथासंभव जो भी मदद होगी मैं सदैव तत्पर रहूँगा । उन्होंने कहा कि जनता के प्रति मैं और मेरा पूरा परिवार इस संकट की घड़ी में अपने ग्राम वासियों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा । प्रधान पुत्र ने कहा कि मेरे ग्राम सभा में भूख के कारण दवा के कारण कोई व्यक्ति मुसीबत में नहीं रहेगा उसकी मदद के लिए मैं और मेरा पूरा परिवार प्रतिज्ञाबद्ध है ।
रिपोर्ट राकेश कुमार दुबे तहसील संवाददाता भारतीय सहारा मछली शहर
